Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के समीप सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन में लगी भयंकर आग, जलती हुई एटीएम मशीन को देखिए इस वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एटीएम मशीन में लगी भयंकर आग से मची भगदड़.। घटना बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के समीप चुंगी के पास की है। जहां आज दिन में  एकाएक एटीएम से आग की लपटें निकलने लगी और आसपड़ोस के सभी दुकानदार वहां से भाग निकले। आग इतनी भयंकर थी कि यह आग आसपास की दुकानों तक पहुंच गई, लेकिन हादसे में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। 

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने दमकल कर्मियों को वहां पर बुला कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझाए जाने तक एटीएम मशीन पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन पुलिस आग लगने के कारण के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बता रही है। एटीएम मशीन से निकलती भयंकर आग की यह लपटें बल्लभगढ़ में ऊंचा गांव के पास की है जहां आज अचानक आग लग गई। आग की बढ़ती लपटों को देखकर पड़ोस के दुकानदार अपनी दुकानों से भाग खड़े हुए और उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर सिटी थाना प्रभारी योगिंदर सिंह ने वहां दमकल कर्मियों को बुलाया और आग पर काबू पाया।
पड़ोस में दवाई की दुकान करने वाले हरिकिशन मंगला की माने तो उनके बराबर में लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। यह आग कैसे लगी यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन माना जा रहा है कि एटीएम के अंदर यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।वही, सिटी बल्लभगढ़ के एसएचओ योगेंदर  की मानें तो उन्हें  सूचना मिली थी कि ऊंचा गांव चुंगी के पास लगे सेंट्रल बैंक के एटीएम में आग लग गई है उन्होंने तुरंत मौके पर दमकल कर्मियों को बुला कर आग पर काबू पाया। उनकी मानें तो आग में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है। यह आग किसी व्यक्ति ने लगाई है ऐसा कुछ समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन यह माना जा रहा है कि आग लगने के कारण शार्ट सर्किट होना है। पुलिस की माने तो एटीएम मशीन में कितने रुपए थे यह तो जांच के बाद ही मालूम चल पाएगा।
 

 

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने ‘अवध चित्र साधना फिल्म फेस्टिवल में लहराया परचम

Ajit Sinha

सूरजकुण्ड मेले में कालीन बेचने वाले दुकानदार से फ्रॉड करने वाले शातिर ठग को दिल्ली के शाइनबाग इलाके से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज कॉलेज के समीप में एक ट्रांसपोर्टर की कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जांच में पुलिस जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x