Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष डा. कृष्णा एम.एला ने शिष्टाचार मुलाकात की।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन हरियाणा में भारत के महान वैज्ञानिक एवं भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष डा. कृष्णा एम. एला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुचित्रा के. एला, भारत बायोटेक की प्रबंध निदेशक ने शिष्टाचार मुलाकात की।बंडारू दत्तात्रेय ने कृष्णा एम.एला एवं श्रीमती सुचित्रा के. एला को शाल उढ़ाकर तथा भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।बंडारू दत्तात्रेय ने दोनों वैज्ञानिकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप दोनों ने तथा भारत बायोटेक के सभी वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के अन्य वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से ही देश को पहली भारतीय वैक्सीन प्राप्त हो सकी।

आपने बेहद ही कठिन परिस्तिथियों का सामना कर कोवाक्सिन का आविष्कार किया तथा देश को कोरोना जैसी गंभीर महामारी से बचाया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक आने वाले कल के अग्रदूत हैं, जो अपने समर्पण, रचनात्मकता और ज्ञान की निरंतर खोज के माध्यम से भविष्य को आकार दे रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में, वैज्ञानिक बीमारियों के नए उपचार और इलाज खोजने, स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने और जीवन बचाने के लिए अथक प्रयास करते हैं, जोकि हम सब के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल हरियाणा ने श्री कृष्णा एला व श्रीमती सुचित्रा एला को गत सांयकाल पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान भारत के माननीय उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी द्वारा मानद उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में आईएएस बने 15 एचसीएस अधिकारी।

Ajit Sinha

हरियाणा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।

Ajit Sinha

अधिक वजन वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया जाए – अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x