Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के संगठन में विस्तार, 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार में करते हुए 39 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला,डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रभारी राकेश जाखड़ और प्रदेशाध्यक्ष सुनील मूंड, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ अजित सिंह और प्रदेशाध्यक्ष प्रो रणधीर चीका, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 39 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल निवासी रमेश सिद्धपुर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर दादरी निवासी राजेश सांगवान, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर महेंद्रगढ़ निवासी कंवर सिंह नंबरदार, रेवाड़ी निवासी देवी राम, रोहतक निवासी जगरमत सिंह फौगाट, झज्जर निवासी कंवर सिंह, जींद निवासी रणबीर मलिक और दादरी निवासी भूपेंद्र राजपूत को नियुक्त किया है। रेवाड़ी निवासी रमन यादव, रोहतक निवासी सूरजभान फौजी, अजय मलिक, झज्जर निवासी प्रीतम कुकडोला, जींद निवासी राम स्वरूप, अंबाला निवासी अमरीक सिंह, दादरी निवासी भूप सिंह मांडी और कैथल निवासी सोमी कश्यप सरपंच को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। रेवाड़ी निवासी अशोक यादव, सिरसा निवासी जसपाल सिंह, पलवल निवासी नाजिन खान, फरीदाबाद निवासी ओम प्रकाश, ओम दत्त, महेंद्रगढ़ निवासी कैशव वर्मा और सोनीपत निवासी राजबीर नरवाल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भिवानी निवासी सत्यनारायण जांगड़ा, बिट्टू शर्मा और राजेंद्र राठी पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।इनके अलावा जेजेपी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सिरसा निवासी जयपाल नैन, महेंद्रगढ़ निवासी सुरेंद्र ढिल्लों और भिवानी निवासी रामफल जाखड़ को नियुक्त किया हैं। प्रदेश महासचिव के पद पर भिवानी निवासी यशपाल घणघस और महेंद्रगढ़ निवासी हरजारी लाल लंबौरा तथा प्रदेश सचिव के पद पर भिवानी जसबीर बूरा होंगे। जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ में रोहतक निवासी अजमेर सिवाच और सिरसा निवासी सतपाल अरोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश महासचिव के पद पर सिरसा निवासी विनोद मित्तल और जींद निवासी राजेश चांदपुर और प्रदेश सचिव के पद पर फरीदाबाद निवासी राकेश गर्ग, सिरसा निवासी चंद्रयश जैन और फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र गर्ग को नियुक्त किया हैं।

Related posts

बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज  इंडिया गठबंधन की रैली शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो।    

Ajit Sinha

कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला: मोहन लाल

Ajit Sinha

शिशु गृह की एक बच्ची को एनआरआई परिवार ने लिया गोद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x