Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना डीएलएफ फेज -3 व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आज रात के वक़्त एक राहगीर से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रंजय दास, निवासी गांव रसवार जिला सुपौल, बिहार (उम्र 30 वर्ष), सुरेंद्र, निवासी मनझोर जिला सुपौल, बिहार (उम्र 26 वर्ष) व संजीत निवासी गांव रसवार जिला सुपौल, बिहार (उम्र 19 वर्ष) हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए लैपटॉप व अन्य सभी सामानों को बरामद कर लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 फ़रवरी-2024 को एक व्यक्ति ने थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह एक कम्पनी में काम करता है। दिनांक 4/5 फ़रवरी -2024 की रात को टैक्सी न मिलने के कारण वह  रात को पैदल ही अपने घर जा रहा था। रास्ते में 3/4 लड़को ने उसे एमजी रोड से खुशबू चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर जबरदस्ती रोककर उससे उसका लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, मोबाईल फोन, टिफिन लूट लिया। इस शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया.उनका कहना हैं कि थाना डीएलएफ फेज-3 के प्रबंधक व निरीक्षक बलराज यादव,व एएसआई ललित कुमार, इंचार्ज साइबर सेल पूर्व गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों  को काबू करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपितों के नाम *रंजय दास (उम्र 30 वर्ष),सुरेंद्र (उम्र 26 वर्ष) व संजीत (उम्र 19 वर्ष)* हैं। पुलिस ने आरोपित रंजय दास को दिनांक 24 फ़रवरी 2024 को व सुरेंद्र को दिनांक 25 फ़रवरी 2024 को सुपौल, बिहार से व संजीत को दिनांक 26 फ़रवरी 2024 को सैक्टर-17, गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा  में गिरफ्तार किया हैं।उनका कहना हैं कि आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता से लूट करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है तथा पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपित रंजय दास के खिलाफ चोरी करने के के सम्बन्ध में 1 मुकदमा , गुरुग्राम के थाना न्यू कॉलोनी में अंकित है।पुलिस ने आरोपितों  के कब्जा से उपरोक्त मुकदमा  में शिकायतकर्ता/पीड़ित से लूटा गया 1 लैपटॉप, 1 लैपटॉप चार्जर, 1 मोबाईल फोन, 1 टिफिन बॉक्स व वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई 1 बाईक बरामद* की गई है।

Related posts

जिला जेल में तलाशी के दौरान महिला होमगार्ड से मिलामोबाइल , मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

एसीएस अनुराग रस्तोगी ने की गुरुग्राम जिला से संबंधित विकास परियोजनाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का आईसीजेएस-फोरेंसिक प्रदर्शन देशभर में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, डीजीपी ने टीम को दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x