Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनपीटीआई में पावर मानव संसाधन शिखर सम्मेलन का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय फरीदाबाद सेक्टर-33 में भारतीय पावर सेक्टर में पीएसयू और निजी कंपनियों के एचआर के लिए पावर मानव संसाधन शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन में मुख्य अतिथि राकेश गोयल, मुख्य अभियंता, मानव संसाधन विकास, सीईए,मुख्य वक्ता मेजर जनरल राजेश कुमार झा,एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक),नीपको,एनपीटीआई महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर, एनपीटीआई की प्रधान निदेशक डॉ. मंजू मॉम और एनपीटीआई प्रशिक्षण निदेशक एन आर हलदर उपस्थित रहे। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य आपसी सहयोग को बढ़ावा देना, अंतर्दृष्टि साझां करना और उभरते ऊर्जा परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए नवीन रणनीतियों का पता लगाना रहा।पावर मानव संसाधन शिखर सम्मेलन में पावर सेक्टरों से जुड़े विभिन्न संगठनों जैसे एनएचपीसी, आरईसी, डीवीसी, सीईए, एमपीपीजीओएल, दिल्ली ट्रांसको, बीएसईएस, टीएचडीसी, पीएसटीसीएल, बीबीएमबी आदि के उच्च मानव संसाधन अधिकारियों ने शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

शिखर सम्मेलन के दौरान महानिदेशक एनपीटीआई की गरिमामय उपस्थिति में एनपीटीआई और नीपको के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू पर हस्ताक्षर एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और नीपको के निदेशक (कार्मिक) मेजर जनरल राजेश कुमार झा द्वारा किए गए। यह एमओयू नीपको ने भारत में हाइड्रो, थर्मल, नवीकरणीय ऊर्जा और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में नीपको के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए हस्ताक्षर किया है। इसमें एनपीटीआई और नीपको अपने सामान्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए ताकत, अनुभव, नेटवर्क, तकनीकी ज्ञान और संसाधन (मानव, वस्तु और अन्य सहित) साझा करेंगे। एनपीटीआई और सीईए के अधिकारियों ने बिजली क्षेत्र में संगठन की पहल और रणनीतियों के बारे में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि वाली प्रस्तुतियां साझा कीं। शिखर सम्मेलन का मुख्य आकर्षण “बदलते ऊर्जा परिदृश्य“ पर एक पैनल चर्चा थी, जिसका संचालन एनपीटीआई-बदरपुर नई दिल्ली के निदेशक और संस्थान प्रमुख डॉ. इंदु माहेश्वरी ने किया। पैनल में आर. पी. शर्मा, ईडी (ईएमएस), एनएचपीसी, दिगंत बोहरा, डीजीएम (एचआर), नीपको, अभिषेक रंजन, पार्टनर, ईएंडवाई और पुनीत जैन, एवीपी (एचआर), बीआरपीएल, बीएसईएस राजधानी शामिल रहे। जो ऊर्जा क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक प्रेरक संवाद, दृष्टिकोण और समाधानों का आदान-प्रदान कर रहे थे।वहीं एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर ने पावर मानव संसाधन शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन उद्योग हितधारकों के बीच सहयोग, ज्ञान सांझा करने और नेटवर्किंग के लिए एक मंच प्रदान करने का काम करते हैं। एनपीटीआई बिजली क्षेत्र के सभी कार्यक्षेत्रों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसे बिजली योद्धाओं को तैयार करने में सबसे आगे है जो बिजली प्रणाली को बनाए रख सकते हैं और सुरक्षित कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस के अनुसंधान अधिकारियों को महिला व बाल अपराध, मानव तस्करी व पोक्सो एक्ट में हुए बदलाव, दी गई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पाकिस्तान अगर एक गोली चलाता है तो उसके बदले 100 गोली भारत की तरफ से चलाई जाती है, एम् एस बिट्टा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच पुलिस ने पैट्रोल पम्प लूटने के मामले में दो लुटेरे को गिरफ्तार किया, एक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x