Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने योगा शिक्षिका से बदसूलकी के मामले में तीन बदमाशों के मुकदमा दर्ज किया,गिरफ्तार होंगें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक महिला योगा शिक्षिका की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ सरेआम अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया हैं। पुलिस  की मानें तो आरोपी बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अनुजा गौतम ने बातचीत के दौरान बताया कि मैं योगा सीखाने का कार्य करती हूँ और उनके पति धनंजय सिन्हा दिल्ली में वकालत करते हैं। उनका कहना हैं कि करीब चार पहले अनंदपुर गांव, सूरजकुंड में जमीन खरीदी थी और पिछले ढेड़ सालों से मकान बनाना शुरू की थी । उनका कहना हैं कि जुलाई महीने  में वह अपने परिवार सहित यहां के अपने मकान में शिफ्ट कर गए। इससे  पहले वह लोग दिल्ली के चिराग दिल्ली में रहते थे। उनका कहना हैं कि जब से उन्होनें प्लाट खरीद कर यहां मकान बनाना शुरू किया हैं तब से लेकर बीते 12  नवंबर तक के बीच में वहीँ पर रहने वाले अमित भड़ाना, दिनेश भड़ाना व सुमित भड़ाना ने उन्हें गंदी -गंदी  गालियां बिना वजह देते हैं कभी -कभी उनके सामने निर्वस्त्र होकर धूमते रहते हैं जब भी इन लोगों को ऐसे करने से मना करती हूँ,वह लोग उनकी बातों को समझने के बजाएं उल्टा उन्हीं को गंदी -गंदी गालियां देने लगते थे।
उनका कहना हैं कि बीते 12 नवंबर को जब वह अपने कुत्ते को लेकर धुमाने हेतु अपने घर के बहार निकली थी उस दौरान बिना वजह अमित भड़ाना ,दिनेश भड़ाना व सुमित भड़ाना ने उनके साथ  सरेआम बद्सूलीकी  की जब उन्होनें उन्हें  रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने उन्हें उल्टा केस में फ़साने की धमकी व जान से मारने की धमकी देने लगे। सूरजकुंड थाना पुलिस ने इस मामले में  अमित भड़ाना, दिनेश भड़ाना व सुमित भड़ाना के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 506 व 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

Related posts

फरीदाबाद में तेजी घट रहा हैं कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, आज कुल 506 नए मामले आए हैं,1722 मरीज ठीक हुए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वयं भगवान ने पीएम मोदी को दिया प्रतिष्ठा का अवसर – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिलाएं अष्टभुजाधारी शक्ति का प्रतीक: मेयर प्रवीण जोशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x