Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगने दो बदमाश घायल हो गए , पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल बदमाश के कब्जे से दो तमंचे कारतूस, पल्सर बाइक, लूटे हुए 10 मोबाइल तथा 27 हजार रुपये बरामद हुए  है। पुलिस दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है । गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को गिरफ्त में लेकर इलाज अस्पताल में भर्ती के लिए ले जाती पुलिस, सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया की पूछताछ से पता चला है पकडे गये दोनों बदमाशों की पहचान केतन और  शुभम के रूप में हुई है. उन्होने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस एफएनजी गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी तभी सामने से बाइक सवार दो लड़के आते हुए दिखाई दिए , पुलिस द्वारा उन्हे रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार एफएनजी सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा इनका पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गयी।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए.  एडीसीपी  ने बताया कि केतन और  शुभम शातिर किस्म का स्नैचर है,  जो पूर्व में भी मोबाइल स्नैचिंग  के अपराध में जेल जा चुके है. केतन के खिलाफ लूट,चोरी,हत्या का प्रयास के लगभग 21 मुकदमे दर्ज है तथा शुभम के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

देवरानी ने बुजुर्ग जेठानी को सड़क गिरा कर सरेआम डंडों से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओयो होटल में रस्सी से गला दबाकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर 31 पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सहयोग से गुरुग्राम पुलिस कर रही लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x