Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड, ग्रीन वैली के समीप आज दिखाई दिया तेंदुआ, अब पकड़ा गया -देखें लाइव वीडियो।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के समीप गुरुकुल के नजदीक एक रिहायशी सोसायटी ग्रीन वैली के पीछे झाड़ियों में एक खूंखार तेंदुआ आज प्रात से ही छुपा हुआ था,जिसे देखकर बंदरों की एक बड़ी झुंड ऊंचाई छत पर इकठ्ठे हो गए, और जोर-जोर से एक दम से चीखने लगे, इससे रिहायशी सोसायटी और कंपनियों ने लोग हैरान हो गए, की ऐसा क्या हो गया, जो बंदर एक साथ चीखें निकाल रहे हैं, फिर लोगों ने एक मकान की खिड़की की जाली से देखा तो पता चला की एक बहुत बड़ा जवान उम्र का एक खूंखार तेंदुआ हैं,फिर उसका जाली से एक छोटी सी वीडियो बनाई, ताकि पुलिस व संबंधित विभाग को वीडियो दिखाया जा सकें, और आसपास के लोगों को सावधान किया जा सकें। अब रेस्क्यू टीम ने कई घंटों के भारी मशक्कत के बाद तेंदुआ को पकड़ लिया हैं।

ग्रीन वैली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतीश मिश्रा ने बताया कि आज ग्रीन वैली सोसायटी के सी. ब्लॉक के एक बिल्ला की छत पर एक साथ काफी बंदर इकट्ठा हो गए , और जोर – जोर से एक साथ नीचे की तरफ देख चीखें निकाल रहे थे, इनकी चीखों की आवाजें सुनकर अपने -अपने घरों और कंपनियों से लोग बाहर आ गए। फिर उन्होनें जिस स्थान पर बंदर चीखें निकाल रहे थे, इसके बाद वह उसके साथ वाले मकान के अंदर गए और घर के अंदर खिड़की की जाली से देखा तो काफी बड़ा तेंदुआ एक दम से दिखाई दिया, उसका खिड़की की जाली से ही कुछ सेकेंड का वीडियो बनाया, और उस वीडियो को पुलिस और संबंधित विभाग के पास भेज दिया।

इसके बाद उन्होनें तुरंत फारेस्ट ऑफिसर राजकुमार को फोन पर इस बारे में जानकारी दी , और फारेस्ट ऑफिसर राज कुमार ने तुरंत वाइल्ड लाइफ के इंस्पेक्टर राजेश को अपने टीम के साथ मौके पर भेज दिया। उन्होनें मौका मुआयना करने के बाद, सभी रास्ते में रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा के उद्देश्य से काफी ऊंचाई तक जाल लगा दी, ताकि वह इधर उधर भाग न सकें। इस बारे में वाइल्ड इंस्पेक्टर राजेश का कहना हैं कि उनकी एक टीम गुरुग्राम से आई थी,

इसके बाद तेंदुआ को गन के माध्यम से दो बार बेहोशी के इंजेक्शन तेंदुआ को दिया गया , जब भी वह और उनकी टीम के सदस्य गण बेहोशी के दौरान से उसे पकड़ने के लिए नजदीक जाते तो वह एकदम से होश में आ जाता हैं ,और वह भाग जाता हैं पर रास्ते में जाले लगी हुई , वह भी ऊंची हैं , इस वजह से घेरे में ही भाग रहा हैं, इसे जल्दी ही पकड़ लेंगें। अब रेस्क्यू टीम ने कई घंटों के भारी मशक्कत के बाद पकड़ लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: 14 वर्ष शादी के हो गए थे , एक भी बच्चा नहीं था, इसलिए 3 माह की बच्ची का अपहरण किया, अब वह साढ़े 5 वर्ष की हैं -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 36 टोयोटा ने लॉन्च की अर्बन क्रूजर हाई राइड देश की पहली एसएसवीवी तकनीकी की कार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नववर्ष 2024 के उपलक्ष्य में ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुंड रोड में 14 कुंडीय यज्ञ महोत्सव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x