Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर से 10 लाख व सोना लेकर दिल्ली निकला ज्वैलर लापता, लावारिस कार बरामद, पुलिस ने की गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर के बिलासपुर के कारोबारी के बेटे वैभव सिंघल का मामला अभी सुलझा ही था, कि एक और व्यापारी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कम मच गया है। कासना थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी और  ज्वेलर मोहित वर्मा दिल्ली जाने के लिए अपने घर से दस लाख रुपये और सोना लेकर निकले थे,  लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचे और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए . उनकी कार ओमीक्रान-3 सेक्टर के पास खड़ी मिली। मोहित का फोन स्विच ऑफ है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मोहित की तलाश शुरू कर दी है।  

ओमीक्रान-3 सेक्टर के पास खड़ी ज्वेलर मोहित वर्मा की कार अंदर से लॉक है और कार के अंदर मोहित के जूते भी मिले है।  मोहित के परिजनों को किसी अनहोनी को लेकर आशंकित है. परिवार वालों का कहना है कि जब मोहित दिल्ली के लिए जा रहे थे उसके पास 10 लख रुपए के अलावा कुछ आभूषण गलाने के बाद निकला सोना भी था। थाना सूरजपुर प्रभारी का कहना है कि मोहित की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है उनकी कार ओमीक्रान-3 सेक्टर के पास मिली है।   कार अंदर से लॉक है और कार के अंदर मोहित के जूते भी है। सर्विलांस और साइबर टीमें मोहित को तलाश में जुटी है।  सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है. जहां कार मिली है, उससे कुछ दूरी पर मोहित कार लेकर जाता  हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है. उसे जल्द ही तलाश कर लिया जाएगा। 

Related posts

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने एचएसवीपी का एक्सईएन 30,000 और फार्मासिस्ट को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

दो लाख रूपए में दो पिस्तौल खरीद पत्नी की हत्या कर अपनी गर्ल फ्रेंड से शादी करना चाहता था, पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x