Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद में संपन्न हुआ पूर्व सैनिकों का पहला महासम्मेलन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रविवार को वीरों व शहीदों की भूमि तिगांव  में पूर्व सैनिकों का पहला महासम्मेलन संपन्न हुआ जिसमे फरीदाबाद व पलवल के लगभग 300 से भी अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियों व कई शहीदों के परिवारों ने भागीदारी की। हवलदार करतार सिंह नागर की अगुवाई में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जनरल एस.के.दत्त, जनरल  वी.के. तिवारी, श्रीमती अंजू तिवारी आईएएस,कर्नल देवेंद्र कुमार,कर्नल राजेंद्र सिंह,डीजीएम. तेलहान,विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल,पलवल से कैप्टन बी.एस. पोसवाल,कैप्टन भरत पाल, कैप्टन गिरधारी,कैप्टन लालाराम,चाँदहट से कैप्टन जयपाल, दयालपुर से सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार पोप सिंह, जसाना से सूबेदार फिरे सिंह,भतौला से सूबेदार जवाहर सिंह, वारंट ऑफिसर डी.सिंह,सूबेदार सुंदर सिंह,सूबेदार ब्रिक पाल,सी.एस.डी. कैंटीन से सूबेदार संजीव शर्मा जे.डब्ल्यू.ओ.

हरस्वरूप, जे.डब्ल्यू.ओ.भरत सिंह डबास, जे.डब्ल्यू. ओ. दिनेश पांडेय,अब एन.आई.टी. व पलवल बैंक मैनेजर, संजय तिवारी,झाड़सेतली से समाज सेवक धर्म सिंह डागर, एन. जी.ओ.संचालक पूनम सिनसिनवार, मास्टर रतिचंद, ज़िले थानेदार , सूबेदार राजेंद्र नागर,सूबेदार नत्थी सिंह,हवलदार रवींद्र,हवलदार खिम्मान,सूबेदार सुमेर सिंह, सूबेदार तेजपाल ,कैप्टन गजेश अधाना,हवलदार लाला राम सहित कारगिल युद्ध में शहीदों की वीरांगना अनीता, सुनीता, व सी.एस.डी. कैंटीन से शशि, उर्मिला, संगीता सहित मच्छगर, ताजुपुर, काँवरा, चीरसी, बदरौला,मिर्ज़ापुर, नीमका,छायंसा , मंधावली, मंझावली, चंदावली, बदरपुर सेड, पंहेड़ा खुर्द से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए व सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों व परिवारों को समाज में ऊँचे ओहदों पर पहुँचने व समाज में सेवा देने के लिए सम्मान दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के शाहीन बाग में पदस्थ पूर्व सैनिक के बेटे एस.एच.ओ. निशांत नागर को भी सम्मानित किया। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड दिवाली मेला -2024 में आयोजित फैशन शो, महिला और बाल कलाकारों ने मचाई धमाल ही धमाल-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जिला प्रशासन व बिल्डर कंपनी की लापरवाही से एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाधान नहीं निकला तो शांतिपूर्ण तरीके से मजबूत आंदोलन करने की तैयारी रखें: विजय प्रताप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x