Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास आज जब सड़कों पर आई तो उन्हें सिर्फ गंदगी के ढेर व आवारा पशु नजर आए ,निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज सफाई व्यवस्था को लेकर बल्लभगढ़ विधानसभा तथा इसके साथ लगते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा सफाई व्यवस्था को दुरूस्त न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सेकेन्डरी कलेक्शन स्थलों से नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए ईकोग्रीन को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने तथा संबंधित कार्यकारी अभियन्ता को अतिरिक्त वाहन आदि लगाने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त निगमायुक्त ने गांव मुझेड़ी वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी निरीक्षण किया और गार्बेज प्रोसेसिंग प्लांट को जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिए । निरीक्षण के दौरान आवारा पशुओ को इधर-उधर घूमते हुए पाए जाने पर निगमायुक्त ने नाराजगी जताई तथा स्वास्थ अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से इनको गौशाला में देख-रेख के लिए सुपुर्द करने के निर्देश दिए ।इसके अतिरिक्त निगमायुक्त ने सभी कार्यकारी अभियन्ताओं को खत्तों तथा ट्रांस्फर स्टेशनों से कूड़ा उठा कर बंधवाड़ी तक पहुंचाने के लिए जो अतिरिक्त वाहन आदि की व्यवस्था जल्द से जल्द करने के आदेश दिए। निगमायुक्त ने लोगो से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता में अपना सहयोग दें तथा ईको ग्रीन की गाडियों में ही गीला व सूखा कूडा अलग-अलग करके डालें। इसके अतिरिक्त निगमायुक्त ने समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वे सामाजिक स्तर पर अधिक से अधिक गौशाला स्थापित करें ताकि इन गौशालाओं में आवारा पशुओं की देख-रेख की जा सके।

Related posts

बिजली का नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन इंस्टॉल करने के बदले में रिश्वत की मांग करने वाले जई सहित दो लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

पदोन्नति साथ लेकर आती है बड़ी जिम्मेदारी, नवपदोन्नत पुलिस उप अधीक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न- डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

शहर के दिग्गजों ने आज सबसे पहले पूरे परिवार के साथ वोट डाला, लोगों को प्रेरित किया जमकर वोट करे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x