Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आगरा में यमुना नदी तक सर्च अभियान के बाद, कारोबारी के बेटे का शव 13 दिनों के बाद बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर क्षेत्र में स्थित बिलासपुर के निवासी और कारोबारी अरुज सिंघल के 16 वर्षीय इकलौता बेटा वैभव सिंघल का शव आखिरकार चचूरा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर मार्ट ब्रांच नहर से बरामद करने सफल रही है।  शव की तलाश हेतु एसडीआरएफ  तथा पुलिस की 5 टीमों, 70 पुलिसकर्मी, और 13 दिनों से दनकौर की खेरली नहर से लेकर आगरा में यमुना नदी तक सर्च अभियान चला रहे थे और आज चचूरा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर मार्ट ब्रांच नहर में वैभव का शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई है। शव का पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई  की जा रही है।

दनकौर की खेरली नहर से पुलिस कर्मी ने शव को निकाल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  शव के मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी समेत कई पुलिस कर्मी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे है। बिलासपुर में धरनास्थल के आसपास के थानों से पुलिस बल की तैनाती की गई है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने परिवार के कुछ लोगों से मुलाकात कर उनको आश्वासन दिया कि आपको न्याय दिलाया जाएगा। आरोपितों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कार्रवाई कर उनको जल्द ही सजा दिलाई जाएगी।। बेटे वैभव की हत्या से गुस्साए धरने पर बैठने पर बैठे लोगों 12 तारीख को बड़ा हंगामा होने की बात थी, इसी से पहले पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।  पूरा मामला यह है कि  दनकौर के पास बिलासपुर निवासी किराना व्यापारी अरुज सिंघल का 16 वर्षीय इकलौता बेटा वैभव 30 जनवरी की शाम को लापता हो गया था। 31 जनवरी को उन्होंने कोतवाली में बेटे के अपहरण का केस कराया था। तब से पुलिस जांच में जुटी थी। गत 7 फरवरी को पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हत्या के आरोप में मुठभेड़ में पकड़ा था। तब आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वैभव की हत्या 30 तारीख को ही कर के पश्चात मार्ट ब्रांच नहर में हिनौती ग्राम के पास अभियुक्तों द्वारा फेंक दिया था।  लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था, आज जब मार्ट ब्रांच नहर के दूसरी पटरी की तरफ से झाड़ियों के बीच में एक टीम के द्वारा नहर के अपोजिट साइड में सर्च किया जा रहा था। उसी दौरान चचूरा पुलिया से 100 मीटर दूरी पर मार्ट ब्रांच नहर में वैभव का शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की गई है। शव का पंचनामा  भर आवश्यक कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

पहले तो चरण सिंह से नजदीकियां बढ़ाई, फिर दोस्ती का नाटक किया और मौका मिलते ही गला रेत कर हत्या कर दी, गिरफ्तार ।  

Ajit Sinha

बच्चों के नन्ही आँखों से देखे सपनों को साकार कर रहा है, नोएडा पुलिस और एचसीएल कंपनी का कार्यक्रम नन्हे परिंदे

Ajit Sinha

अंकिता हत्याकांड की जांच को भटकाने का प्रयास कर रही उत्तराखंड की भाजपा सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x