Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने 15 वर्षीय एक लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया हैं, आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : महिला थाना पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में एक सुरक्षा गार्ड के खिलाफ जबरन बलात्कार एंव जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर, आरोपी सुरक्षा गार्ड मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह पांचवी क्लास तक पढ़ी हैं और वह सात भाई -बहन हैं वह तीसरे नंबर की हैं। उसका कहना हैं कि उसके पापा सिलाई का काम करते हैं और उसकी मम्मी सेक्टर -82 के एक सोसायटी में सफाई का कार्य करती हैं,वह अपनी मम्मी के साथ अक्सर उस सोसायटी में जाती रहती हूँ। वहां पर एक सुरक्षा गार्ड मोहित जोकि मेंटेनेंस विभाग में तैनात हैं ने उसके साथ बीते 30 अक्टूबर को जबरन बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि उसने उसके साथ  इसके पहले भी कई बार बलात्कार किया था और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी सुरक्षा गार्ड मोहित  के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 506 व 4 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी सुरक्षा गार्ड मोहित को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी में यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण और पार्षद हेमा बैंसला ने तीन सड़कों का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में 12 नवंबर को किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन-सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले मुख्य सचिव विजय वर्धन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x