Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

सैलून में बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों को उतरा मौत के घाट, फैली पुरे क्षेत्र में सनसनी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली देहात के नजफगढ़ क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने आज गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। यह गोलीबारी की वारदात नजफगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा पार्क के निकट एक सैलून के अंदर ताबड़तोड़ गोली चलाई गई है। दोनों मृतकों की पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई है। जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई , और लोग दहशत में हैं।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पहले पीसीआर कॉल नजफगढ़ थाना इलाके से मिली थी। बताया गया था कि पिलर नंबर 80 के पास एक सैलून के अंदर एक लड़के को गोली मारी गई है। फिर कुछ देर के बाद एक और कॉल पुलिस को मिली जिसमें बताया गया कि मोहन गार्डन इलाके में अस्पताल में दो लोगों को गन शॉट इंजरी की हालत में लाया गया था और दोनों की मौत हो गई है। उनकी पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई है।जहां पर वारदात हुई है, वहां मौके पर पुलिस टीम पहुंची, छानबीन की। आगे की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अभी इस मामले में पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे। गोली चलाने की वारदात क्यों हुई थी। इसके पीछे क्या कारण था, इसकी अभी छानबीन की जा रही है।

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी सुविधाओं से लैस देश के पहले सात ईवी चार्जिंग स्टेशन का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू।

Ajit Sinha

दिल्ली में 1100 घाटों पर होगी छठ पूजा, राजस्व मंत्री  कैलाश गहलोत ने किया घाटों का निरिक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x