Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :आधुनिक प्रगतिशील युग में हर व्यक्ति को कानूनी जानकारी होना बेहद जरूरी:जज पूनम कंवर

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से उपमंडल विधिक सेवाएं समिति महेंद्रगढ़ द्वारा वीरवार को विधिक सेवाएं दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि सीनियर डिविजनल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन पूनम कंवर ने लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए आयोजित स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों में कानूनों से लिखित पट्टिकाएं-बैनर लेकर  व नारे लगाते हुए शहर के आजाद चौक, मंडी रोड, बालाजी चौक आदि से होते हुए कानूनी जानकारियों का लाभ उठाने के प्रति संदेश दिया।

कानूनी जागरूकता रैली को रवाना करने से पहले जज पूनम कंवर ने कहा कि आधुनिक प्रगतिशील युग में अपना जीवन सुखमय तरीके से जीने के लिए विभिन्न कानूनों की जानकारी हर व्यक्ति को होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कानूनी जागरूकता शिविर लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में 9 से 18 नवंबर तक राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत लोगों को विभिन्न प्रकार के कानूनों की जानकारी देने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में कहा कि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता कोई दान नहीं है अपितु यह तो व्यक्ति का अधिकार है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश कौशिक माधोगढिय़ा ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कानूनों की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर बीईओ बिजेन्द्र ङ्क्षसह श्योराण, राजकीय माडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्रप्रशाद कौशिक, प्रवक्ता डा. ईश्वरचंद्र शर्मा, भीमसेन शास्त्री, डीपीई वीरेन्द्र सिंह सहित स्टाफ सदस्यों के अलावा प्रताप शास्त्री, लिगल एड लिपिक मुकुल शर्मा, पीएलवी सतीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

सुषमा स्वराज ने भारतीय छात्र की मदद को बढ़ाए हाथ

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :दो दिवसीय आर्य महा सम्मेलन 7 अक्टूबर से

Ajit Sinha

Runaway short film

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x