Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एसीबी की टीम ने आज एक पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार को 3.75 लाख रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में आज रेवाड़ी जिला में कार्यरत इंस्पेक्टर अनिल कुमार को 3.75 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। आरोपी अनिल कुमार मॉडल टाउन ,पुलिस थाना रेवाड़ी में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा शिकायतकर्ता के भाई का नाम गैंबलिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार द्वारा ₹400000 की रिश्वत की मांग की गई थी जिसमे से 3.75 लाख रुपए की राशि लेते हुए वह रंगे हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

Related posts

गायब पत्‍नी को ढूंढता हुआ दोस्‍त के घर पहुंचा पति, बंद फ्लैट में पड़े थे दोनों के शव

Ajit Sinha

अमेजॉन के माल को लेकर जा रहे छोटा हाथी टेंपो को लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 3 को लगी गोली।

Ajit Sinha

हरियाणा की जनता भाजपा व जेजेपी सरकार को उखाडने को तैयार; डा. सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x