Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड में 2 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले के चलते यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशानिर्देश के तहत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है ताकि वाहन चालकों को मेले के दौरान यातायात से सम्बंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वाहन चालक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें और यातायात सम्बंधित परेशानी से बचने के लिए पुलिस द्वारा नीचे दिए गए निर्धारित यातायात मार्गों का प्रयोग करें।

परिवर्तित मार्ग:- गुरुग्राम रोड़ साइड से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन सैनिक मोड़ से मस्जिद के रास्ते प्याली चौक होते हुए बाटा चौक से मथुरा हाईवे पर चढ़कर दिल्ली जाएंगे। सैनिक मोड़ से बड़खल की तरफ भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी और पहलादपुर बॉर्डर, शूटिंग रेंज से सूरजकुंड की तरफ भी भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद रहेगा।हल्के वाहन चालकों से अपील है कि सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार चालक दिल्ली शूटिंग रेंज रोड से होते हुए फरीदाबाद आते हैं एवं सूरजकुंड रोड शूटिंग रेंज होते हुए दिल्ली जाते हैं वह भी सूरजकुंड मेले के दौरान इस रूट का कम से कम प्रयोग करें ताकि उन्हें आगे जाने में किसी भी तरह के ट्रैफिक जाम का सामना ना करना पड़े।

Related posts

फरीदाबाद: मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान बने अतर सिंह भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बढ़ते अपराधों को लेकर यूआईसी – आरडब्लूए में जबरदस्त टकराव एक रात में चोरी के तीन वारदात, दहशत।

Ajit Sinha

फीवा द्वारा आयोजित “ब्लड डोनेशन कैंप” में जो ब्लड डोनेट करेगा, उसे बेहतरीन क्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोतल दिया जाएगा-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x