Athrav – Online News Portal
हरियाणा

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जताया शोक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया(दिल्ली) के निधन पर दुख जताया है। आज जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में 3 दशक से अधिक तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र भरतरिया (दिल्ली) ने  57 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे मूल रूप से ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन सीधा लाइव सुने

Ajit Sinha

हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित।

Ajit Sinha

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने आरोपी पटवारी को किया अरेस्ट, नौ सेल डीड बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x