Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व – डॉ एम के सोनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:75 वें गणतंत्र दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ में आयोजित समारोह में प्रो चांसलर डा. एमके सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मार्च पास्ट कर रहे सुरक्षाकर्मियों की सलामी ली। राष्ट्रीय गान में सभी प्रोफेसर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से देश के प्रति अपनी भावना को दर्शाया। इस अवसर पर प्रो चांसलर डा. एमके सोनी ने कहा कि हमारा भारत देश लोकतांत्रिक देश है। हमें अपने देश को उस मुकाम तक पहुंचाना है, जिसका सुनहरा सपना हमारे वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान ने कहा कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस हमारे ऐसे राष्ट्रीय पर्व है, जिन्हें पूरा भारत देश मिलकर मनाता है। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व है।

यह पर्व हमारे देशभक्तों के तप, त्याग व बलिदान से जुड़ा है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लंबा संघर्ष करना पड़ा है। आजादी के लिए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह और लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर प्रो डॉ जूडियथ सिंह, डॉ सुरेश नागर, डॉ रवि प्रकाश मिश्रा, बिंदू शर्मा, डॉ दिनेश जावलकर, नवीन भाटिया, नेहा अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे। 
इनसर्ट 
जिला स्तर पर लिंग्याज की टीम ने जीता तीसरा स्थान 
हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से सेक्टर- 12 स्थित स्पोर्ट काम्प्लेक्स में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लिंग्याज विद्यापीठ के विद्यार्थियों की ओर से भी झांकी निकाली गई। जिसे जिला स्तर पर तीसरा पुरस्कार मिला। टीम को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर संस्थान मैनेजमेंट ने टीम को शुभकामनाएं दी गई। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भीषण गर्मी के चपेट में आने से सिक्योरिटी इंचार्ज के नौजवान भाई की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने पंचकूला में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x