Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: घने कोहरे व कड़ाके ठंड की वजह से रेलवे लाइन पर लॉक चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज तड़के घने कोहरे की वजह से प्याली रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे लाइन की लॉक चेक कर रहे एक गैंगमेन की मालगाड़ी की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। मरने वाले गैंगमेन का नाम कचौड़ीमल ,निवासी किरकिरी , जोधपुर , राजस्थान हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक गैंगमैन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया हैं।

रेलवे कर्मचारियों ने पत्रकारों जानकारी देते हुए बताया कि आज तड़के लगभगपांच बजे कचौरीमल की बल्लभगढ़ में प्याली रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे लाइन की लॉक चेक करने की ड्यूटी थी , जो आज सुबह के पांच बजे रेलवे लाइन की लॉक को चेक कर रहा था, इस दौरान कड़ाके की ज्यादा ठंड के साथ घाना कोहरा था। इस दौरान तेजगति से एक मालगाड़ी एकदम से आई और उसे कुचलते हुए आगे की तरफ बढ़ गई, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। ये दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, और एक- एक करके सैकड़ों कर्मचारी नागरिक बादशाह खान अस्पताल के प्रांगण में इकठ्ठे हो गए।

कर्मचारियों का कहना है कि इस हादसे के जिम्मेदार उनके बड़े अधिकारीगण हैं, यदि सेफ्टी डिवाइस लगी होती तो ये हादसा कभी नहीं होती, इसके लगने की वजह से रेलवे लाइन पर काम कर रहे कर्मचारी सावधान हो जाता हैं। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि जीपीएस जो लगी हैं वह सिर्फ रेलवे लाइन के ऊपर लगी हुई हैं , जरा भी रेलवे लाइन से अलग हो जाओं तो कहीं , और का लोकेशन दिखाने लगता हैं। फ़िलहाल पुलिस ने कचौरीमल के शव का नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर , शव को उसके परिजनों को सौप दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: गरीब और पिछड़ा वर्ग को समर्पित है केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की मनोहर सरकार: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अध्यापिका हैदराबाद हाउस में हुई सम्मानित ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बी.के. हॉस्पिटल से दो बदमाशों ने हवा में गोली चलते हुए 17 हत्याओं के कुख्यात कैदी विकास को पुलिस से छुड़ा कर ले गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x