Athrav – Online News Portal
Uncategorized राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में गठबंधन की नहीं बल्कि घोटालों की सरकार चल रही है- हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भिवानी:हरियाणा में गठबंधन की नहीं बल्कि घोटालों की सरकार चल रही है। क्योंकि रोज इस सरकार का कोई ना कोई नया घोटाला सामने आ जाता है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा का आज सालासर धाम जाते हुए लोहारू समेत भिवानी के अलग-अलग इलाकों में जोरदार स्वागत हुआ। लोगों ने ढोल नगाड़े व फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

इस मौके पर हुड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल व पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बंसीलाल द्वारा हरियाणा के उत्थान में योगदान को भी याद किया। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की प्रगति में बंसीलाल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की बजाए लगातार घोटालों को अंजाम देने में लगी है।

एफपीओ के नाम पर नया घोटाला उजागर हुआ है। इससे पहले हजारों करोड़ का खनन घोटाला, नौकरियों की खरीद-फरोख्त, शराब, सफाई, नगर निगम, बिजली मीटर खरीद, धान-बाजरा खरीद, आयुषमान योजना व अमृत योजना समेत अनगिनत घोटाले उजागर हो चुके हैं। लेकिन किसी भी मामले में ना उचित जांच हुई और ना ही किसी पर कार्रवाई। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार खुद घोटाले और घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है।

Related posts

हरियाणा में कोरोना मरीजों के आंकड़े चौकाने वाले हैं, कुल 3440 आकड़ें हैं, गुरुग्राम 1084 व फरीदाबाद में 445 केस हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 5 कॉलेजों का नामकरण शहीद और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के नाम पर करने का लिया निर्णय

Ajit Sinha

श्रम मंत्री अनिल विज ने लेबर इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, बोले “श्रमिक को लाभ नहीं देने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई करो”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x