Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बड़ा खुलासा:पारिवारिक रंजिश के कारण जेल में बंद गैंगस्टर ने कराई एयर इंडिया क्रू मेंबर सूरज मान की हत्या, दो गिरफ्तार



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा के सेक्टर 104 में दिनदहाड़े हुई सूरजभान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.  उनके कब्जे से एक पिस्टल तमंचा और महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह हत्या दो परिवारों की रंजिश का मामला है और इस मामले में कई हत्याएं हो चुकी हैं। इसी कड़ी में सूरजभान की भी हत्या की गई है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े धीरज मान और अरुण उर्फ मनु गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे जाने के बाद,  इन दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। इस शूटआउट में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई,उनकी भी जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। डीसीपी नोएडा ज़ोन हरिश्चंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर धीरज, शक्तिमान,  संचित और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के नरेला का रहने वाला सूरजभान कुख्यात गैंग लीडर प्रवेश मान और सागर मान का सगा छोटा भाई था और 2 गैंग के बीच चल रह रही, आपसी रंजिश के कारण सूरजभान अपने गांव को छोड़कर नोएडा के सेक्टर 110 में रह रहा था। जांच से यह भी पता चला कि सूरजभान की हत्या उसके विरोधी गैंग लीडर कपिल मान उर्फ कल्लू ने करवाई है। डीसीपी ने बताया कि कपिल मान के पिता और चाचा का मर्डर किया गया था,  उस मर्डर में प्रवेश मान का नाम आया था। इस बात को लेकर कपिल मान आहत था कि मेरे पिता और चाचा की हत्या की गई और मैं उसका बदला नहीं ले पाया। इसी रंजिश के चलते सूरजभान की हत्या की गई.इस हत्याकांड में शामिल धीरज मान, कपिल मान का कजन है। दूसरा मनु जिसके भाई पर प्रवेश ने जानलेवा हमला करवाया था। इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है,पूछताछ से पता चला है कि इस पारिवारिक रंजिश में दो परिवारों में अब तक चार हत्याएं की जा चुकी हैं और सूरजभान की हत्या पांचवी है. डीसीपी का कहना है कि कपिल के ऊपर 19 मुकदमे दर्ज हैं और मकोका में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है,  प्रवेश भी मंडोली जेल में बंद है. पुलिस इस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है।

Related posts

अपराध के साथ रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट में असली हथियारों के प्रयोग का युवाओं में बढ़ रहे खतरनाक ट्रेंड का खुलासा -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ओला टैक्सी के ड्राईवर सहित दो लोगों की हत्या के मामले में दो आरोपितों किया अरेस्ट -देखे वीडियो

Ajit Sinha

रंगदारी, मारपीट, अपहरण के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x