

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी से आठ माह पूर्व चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर बिसरख कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। नवजात बच्चे को उसकी सौतेली नानी ने चोरी कर एक डॉक्टर की मदद से दो लाख रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सौतेली नानी को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आठ माह पूर्व चोरी हुए बच्चे को जब मां की गोद मिली तो वह सुकून से सोया, मां और पिता दोनों खुश हैं, वहीं पुलिस राहत महसूस कर रही है। शाहबेरी में रहने वाली शिवांगी मिश्रा ने बताया कि 10 मई को, मुझे कुछ आधिकारिक दस्तावेजों को अपडेट कराने के लिए गाजियाबाद जाना पड़ा और मैंने अपने बच्चों को अपनी मां बबीता शर्मा के देखरेख में छोड़ दिया। जब मैं शाम को लौटा तो घर पर केवल मेरा बड़ा बेटा था जबकि बबीता और मेरा छोटा बेटा गायब थे। जब मैंने आसपास पूछा, तो पड़ोसियों ने मुझे बताया कि मेरी माँ दोपहर में बच्चे के साथ चली गई।

एडीसीपी नोएडा सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया कि पीड़िता ने सौतेली मां पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस की छानबीन में पता चला था कि बच्चे को शिवांगी की सौतेली मां बबीता टीका लगवाने के बहाने ले गई थी। इसके बाद उसने बच्चे को जमुना नाम की महिला तथा डॉक्टर दीपक त्यागी के साथ मिलकर ग्राम श्यामपुर जट, हापुड़ निवासी अमरवीर को दो लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपी महिला बबीता शर्मा को पुलिस टीम ने 30 नवंबर को संभल जिले के मुतैना गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला बबीता शर्मा, जमुना नाम और पता नहीं बता पाई. उसने हमें जमुना के लिए जो संपर्क नंबर दिया था वह बंद आ रहा है लेकिन हमने उस नंबर को निगरानी में रख दिया है।

आखिरकार आठ महिने के बाद कामयाबी मिली और पुलिस टीम ने हापुड़ निवासी जमुना, डॉक्टर दीपक त्यागी तथा बच्चा खरीदने वाले अमरवीर को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि हापुड़ के श्यामपुर जट के रहने वाले अमरवीर को कोई संतान नहीं थी। इसके चलते वह किसी का बच्चा गोद लेना चाहता था। इसके लिए उसने हापुड़ के एक बीएमएस डॉक्टर दीपक त्यागी और महिला जमुना से संपर्क किया था। महिला ने बबीता से संपर्क कर बच्चे की मांग की थी। पैसे की लालच में बबीता ने अपनी बेटी के एक माह के मासूम को चोरी कर दो लाख रुपए में उसका सौदा किया था। अमरवीर को बच्चा बेचकर डॉक्टर ने एक लाख रुपए खुद रख लिए थे। जबकि पचास हजार जमुना और पचास हजार बबीता को दिए थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

