Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को दूसरे दिन मिला मणिपुर की जनता का भरपूर समर्थन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार को मणिपुर के सेकमाई से हुई। यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी को जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिला। राहुल गांधी ने रास्ते में स्वागत के लिए कतार में खड़े हजारों लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। यात्रा में स्थानीय लोगों द्वारा मणिपुर के पारंपरिक नृत्य पेश किए गए।

यात्रा के दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी और इसका उद्देश्य भारत के लोगों को एक साथ लाना था। यह एक बहुत ही सफल यात्रा थी। वह पूरब से पश्चिम तक एक और यात्रा निकालना चाहते थे और फिर यह तय किया कि यात्रा को मणिपुर से शुरू किया जाए, ताकि देश के लोगों को यह पता चल सके कि मणिपुर के लोग किस दौर से गुजर रहे हैं, किस कठिनाई से गुजर रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि वह मणिपुर के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वह मणिपुर के लोगों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। मणिपुर की जनता ने एक त्रासदी का सामना किया है। लोगों ने परिवार के सदस्यों को खो दिया है, संपत्तियाँ खो दी हैं। कांग्रेस मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाना चाहती है। उन्हें उम्मीद है कि मणिपुर में जल्द से जल्द शांति लौटेगी।

Related posts

अखाड़े में दाव पेंच सीखने की उम्र 53 की नहीं,बचपन की होती है- धनखड़

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने त्रिपुरा राज्य में होने वाले उप -चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए 9 जिलों में नियुक्त किए प्रभारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x