Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हरकेश को 50000 रूपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नूह के रोजका मेव पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हरकेश को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। हरकेश द्वारा एफआईआर में से आरोपितों के नाम निकालने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि रोजकामेव पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल हरकेश द्वारा थाने में दर्ज एफआईआर में से आरोपितों  के नाम निकालने की एवज में 50 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।
इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम द्वारा आरोपित  को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और आरोपी हरकेश को 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष ढंग से की गई। आरोपी हरकेश के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो फ़रीदाबाद पुलिस द्वारा गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

पेट्रोल -डीजल के दाम बढा कर देश की जनता को महंगाई के दलदल में धकेला: कांग्रेसी नेता लखन सिंगला

Ajit Sinha

दर्जन से अधिक बदमाशों ने चाकू- तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना लिया लूटे लाखों के कैश, जेवरात.

Ajit Sinha

सरकारी स्कूलों के बाद यूनिवर्सिटीज को बंद करना चाहती है बीजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x