Athrav – Online News Portal
Surajkund

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक शख्स को अवैध रूप से जिंदा कछुआ बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार, कछुआ बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने एक शख्स को कछुआ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं पुलिस ने उसके कब्जे से दो जिंदा कछुओं को बरामद किया हैं पुलिस ने आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया हैं जहां से अदलात ने आरोपी को 10 नवंबर तक के लिए नीमका जेल भेज दिया हैं।

जिला पलवल के वर्ल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने दर्ज मुकदमे में कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनंदपुर चौक के समीप मकान नंबर -829 गली नंबर 5 ,साईं मंदिर, बदरपुर,  नई दिल्ली निवासी मुकेश अवैध रूप से अपने दुकान पर जिंदा कछुआ बेच रहा हैं के बाद उसकी दुकान पर वह पहुंच गए जब उन्होनें उससे पूछताछ की तो वह उन्हें कछुआ के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया। तभी उन्होनें उसकी दुकान पर पुलिस बुला ली और वहां से दो जिंदा कछुओं को  बरामद  कर लिया।
 इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी शख्स मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 9 /39 /44 /49ए  /49 बी/50 /51 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आज आरोपी मुकेश को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे अगले 10 नवंबर तक के लिए अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता : मंडल आयुक्त संजय जून

Ajit Sinha

बरकरार रहे पंच धातुओं की चमक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, सूरजकुंड भाजपा के प्रशिक्षण शिविर मामला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x