Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लापरवाही पर सहकारिता विभाग रजिस्ट्रार का बड़ा एक्शन: 10 अधिकारी और 14 कर्मचारी चार्जशीट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़:हरियाणा सहकारिता विभाग ने आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) के प्रयोग में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। विभाग के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल ने बताया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का 15 अप्रैल से लेकर जनवरी 2024 तक अध्ययन करवाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करवाई। जांच के उपरांत पता लगा कि कई अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति बायोमेट्रिक से नहीं लगा रहे थे। जांच के आधार पर 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया।

इनमे से 10 अधिकारियों को नियम 4 (बी) के तहत कड़ी सजा, 14 कर्मचारियों को नियम 4 (ए) के तहत चार्जशीट और 19 संविदा कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और 26 कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। ज्ञात रहे कि प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों में आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू की गई थी। कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था। हालांकि 15 अप्रैल,2023 को फिर से बायोमेट्रिक उपस्थिति शुरू की गई थी। परन्तु देखने में आ रहा था कि कई कर्मचारी कार्यालय में देर से आ रहे थे और समय के पाबंद नहीं थे। जोगपाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जााएगी।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर- 85 के प्रणायाम सोसायटी सहित अन्य एरिया में कल शाम से एफएमडीए द्वारा जलापूर्ति शुरू की गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छात्र हित हेतु आंदोलन चला रही युवा आगाज ने नेहरू कॉलेज में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हो रही झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से अंदर -अंदर ही जल रहे आमजनों को राहत जरूर मिलेगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x