Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा के आला नेताओं की बैठक, बनाई गई लोकसभा चुनाव के लिए कार्य योजना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पंचकूला:लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव में दस की दस सीटें जीतने के लिए एक विशेष कार्य योजना बैठक शनिवार को पंचकूला के पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, अनेक मंत्री, सांसद व पदाधिकारी सहित प्रदेश आला नेता शामिल रहे। प्रदेश के सभी नेताओं से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रदेश में फिलहाल चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ली और इसके बाद लगभग दो घंटे तक बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। इस चुनावी मंथन के दौरान भाजपा नेताओं ने एक-एक विषय को छुआ ताकि रणनीति अभेद बन सके। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि इस बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की जानकारी भी रखी।

सैनी ने बताया कि मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों का लाभ किस प्रकार से लोगों को मिल रहा है और भाजपा का कार्यकर्ता ग्रास रूठ तक किस तरह से संगठन को मजबूत करने में लगा है यह बात भी बैठक में रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि डबल इंजन सरकार कल्याणकारी योजनाओं से किस तरह से प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर ठीक कर रही है इसी बात को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बताया गया। उन्होंने बताया कि कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम बनाने पर भी चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में उमड़ी भीड़ से सभी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हम इस जोश के साथ ही लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर, संगठनात्मक शक्ति और जनता के आशीर्वाद से दस की दस लोकसभा सीटें जीतेंगे। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी गरीब की चिंता नहीं की, केवल गरीब को नारा देकर उलझाए रखा। गरीबों की योजनाएं कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन मोदी-मनोहर की पारदर्शी सरकार में पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हम अपनी जनकल्याणाकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। सैनी ने कहा कि आज की इस बैठक में मंत्रियों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर ही रोडमैप तैयार किया गया है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रोड शो के बाद आयोजित इस कार्य योजना बैठक में पहुंचे सभी नेता आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, महामंत्री मोहनलाल बड़ोली, डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पुनिया, गृहमंत्री अनिल विज, मंत्री कमल गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मंत्री बनवारी लाल, ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद संजय भाटिया, कृष्ण लाल पंवार, धर्मबीर सिंह, रणबीर गंगवा, वेदपाल एडवोकेट, हरपाल चीका, कृष्ण बेदी, बंतो कटारिया आदि करीब 30 से अधिक नेता उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: गांव कुरेशीपुर में अवैध रूप से विकसित की गई दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान में अभी तक नफरत के सामान दिख रहे थे, लेकिन अब तो नशे का सामान भी मिलने लगा है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोबाइल गेम खेल रहे नाबालिग भाई ने फोन नहीं दिया तो बहन ने उसकी गला घोंटकर की हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x