Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत ने किया पूर्व डीजीपी डॉ. के पी सिंह द्वारा कानूनी प्रावधानों पर लिखित तीन पुस्तकों का विमोचन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा आज पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ  के पी सिंह द्वारा कानूनी प्रावधानों पर लिखित तीन पुस्तकों नामत: द भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, द भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा द भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 का विमोचन किया गया। डॉ के पी सिंह द्वारा अब तक के अपने करियर में 27 किताबें लिखी जा चुकी हैं और इन तीन किताबों को मिलाकर अब इनकी संख्या 30 हो गई है। पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय सेक्टर- 6 में आयोजित किया गया था। पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक हरियाणा डॉ. के पी सिंह ने बताया कि इन किताबों में कानून में हुए बदलावों के बारे में सटीक तरीके से उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि किताबों में कानूनी प्रावधानों के बारे में संक्षिप्त में टिप्पणी करते हुए उनमें किए गए बदलावों की जानकारी दी गई है । इसके अलावा पुराने नियमों तथा नए नियमों की तुलना करते हुए बदलावों को स्पष्टता से समझाने का प्रयास किया गया है।  किताबों में ऐसे कानूनी प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है जिन्हें हटा दिया गया है और उनके स्थान पर किन नई धाराओं को जोड़ा गया है। इसके साथ ही किताबों में महत्वपूर्ण कानूनों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों को लेकर परिचय देते हुए उनका विवरण दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन किताबों को अंग्रेजी भाषा में लांच किया गया है लेकिन आगामी एक सप्ताह में इनका हिंदी में अनुवाद भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को किताब के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कानूनी प्रावधानों में हुए बदलाव के बारे में बताया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अपने विचार रखते हुए डॉ केपी सिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. के पी सिंह द्वारा रिकॉर्ड समय में इस पुस्तक को तैयार करवाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि डॉ. के पी सिंह द्वारा लिखित इन किताबों का निश्चित तौर पर हमें बड़े पैमाने पर लाभ होगा। इस दौरान पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह व ए एस चावला सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या कर, पति अपने दोनों बेटे को लेकर हुआ फरार-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेती माफियाओं के द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान मारने की नियत से गाड़ी चढाने की कोशिश के मामले में केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: “खोरी गांव का प्रतिनिधि मंडल एवं हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि की बैठक हुई हरियाणा भवन में-क्या हुआ जाने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x