Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बैंक के बंद खाते का चेक देकर लाखों रुपए की स्टेशनरी के सामानों की ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बैंक के बंद खाते का चेक देकर लाखों रुपए के स्टेशनरी के सामानों की ठगी करने वाले एक आरोपित को थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने आज गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम सानू कुमार , मूलरूप से बिहार हाल में जैतपुर ,दिल्ली हैं। इसके कब्जे से पुलिस ने नगद 8 लाख रूपए व ठगी की गई स्टेशनरी सामानों को बरामद किया हैं। पकड़े गए आरोपित पर दिल्ली , गुरुग्राम , फरीदाबाद व नॉएडा सहित अन्य स्थानों पर ठगी के लगभग 20 से 25 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित सानू कुमार मूल रूप से बिहार का तथा हाल में दिल्ली जैतपुर में रह रहा है। आरोपित के खिलाफ पुलिस चौकी आईएमटी में एक शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपित सानू कुमार ने शिकायतकर्ता शैलेंद्र से व्हाट्सएप के माध्यम से चेट व कॉल कर चेक से पेमेंट देने के नाम पर 11.32 लाख रुपए का सामान खरीदा था जिसके लिए आरोपित  ने एक चेक दिया था। जिसको शिकायतकर्ता ने कैश कराया तो चेक में जो खाता था वह बंद हो चुका था। जिसकी शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी।

आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस चौकी आईएमटी इंचार्ज सुनील ने एक टीम सब इंस्पेक्टर अशोक, एएसआई समय सिंह, मुख्य सिपाही परमवीर व सिपाही अंकित की टीम नियुक्त की। पुलिस टीम ने आरोपित को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपित को जैतपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपित से पुलिस रिमांड के दौरान 8 लाख रुपए नगद व 70 बॉक्स A-4 साइज पेपर बरामद किए गए है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने यह फ्रॉड का काम जून 2023 से शुरू किया है। आरोपित नेट पर स्टेशनरी की दुकान सर्च करके फोन नम्बर निकल लेता था और  फिर व्हाट्सएप के माध्यम से चेट व कॉल कर चेक से पेमेंट देने के लिए चेक के माध्यम से देने के लिए कहता था। जो भी दुकानदार सामान देने के लिए कहता था उससे स्टेशनरी का सामान लेकर फर्जी चेक दे देता था। आरोपित ने अपने नाम का एक जीएसटी नंबर ले रखा था। 6 महीने तक सरकार को कोई टैक्स नहीं देने के कारण जीएसटी नंबर कैंसल हो गया था। जिस कैंसिल जीएसटी नम्बर पर अनुराग enterprises के नाम से कारपोरेशन व आईसीआईसीआई बैंक में फर्म खाते खुलवाए और बैंक को अपना पहले से कैंसल शुदा जीएसटी नंबर दे दिया। बैंक ने आरोपित को पास बुक के साथ-साथ एक चेक बुक भी उपलब्ध कराई। बैंक के द्वारा जब आरोपित के जीएसटी नंबर को वेरीफाई किया तो बैंक ने आरोपित को नोटिस किया कि जीएसटी नंबर एक्टिव नही है। लेकिन आरोपित ने ना तो अपना जीएसटी  नंबर एक्टिव कराया और ना ही बैंक को चेक बुक वापिस दिया। जिसके कारण बैंक के द्वारा आरोपित के अकाउंट बंद कर दिया। लेकिन आरोपित ने चेक बुक से आरोपित ने चेक काट कर लोगो को ठगी का शिकार बनाया है। जब पुलिस टीम के द्वारा आरोपित के फोन को चेक किया गया तो आरोपित के साथ हुई अन्य चैट में अन्य फ्रॉड की वारदातों का खुलासा हुआ जिसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम,दिल्ली,नोएडा के वारदात शामिल  है। आरोपित  के खिलाफ थाना सेक्टर-31, दिल्ली के संगम विहार, नोएडा, गुरुग्राम में मामले दर्ज है। आरोपित  के खिलाफ सेक्टर-59, सेक्टर-15 में भी शिकायत दर्ज है। आरोपित  के संबंध मे संबंधित थानों को सुचित कर दिया गया है। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। 

Related posts

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में आयोजित स्नेह भोज एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में लिया जनता की सेवा का संकल्प।

Ajit Sinha

कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार द्वारा लागू की गई श्रम संहिताओं के कारण मजदूरों का शोषण चरम पर

Ajit Sinha

पलवल में कार्यरत सहायक कृषि अभियंता आमीन को ₹45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x