Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने सेक्टर-16 नई सब्जी की आंतरिक सड़कों के मरम्मत कार्य का किया शिलान्यास।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री,भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज शनिवार को , सुबह करीब 10 बजे नई सब्जी मंडी, सेक्टर-16, फरीदाबाद की आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य का शिलान्यास किया। इस खास अवसर पर सेक्टर -16 नई सब्जी मंडी, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजू पराशर ने केंद्रीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, जबकि,किसी कारण से विधायक नरेंद्र गुप्ता नाराज होकर वापिस अपने गाडी में बैठ कर चुपचाप चले जाने की बात भी सामने आई हैं। नाराजगी के कारण जानने के लिए “अथर्व न्यूज़” ने विधायक नरेंद्र गुप्ता से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया। इस दौरान मार्किट कमेटी के सचिव यदुराज भी उपस्थित थे

प्रधान राजू पराशर ने बातचीत के दौरान बताया कि जब से यहां पर सब्जी मंडी बनी हैं, तभी से ही यहां की आंतरिक सड़कें बिल्कुल ख़राब हैं , और बाथ्ररोम की जरुरत हैं, की मांग वह लगातार बीते कई सालों से अपने सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री, कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता से लगातार मांग करते हुए आ रहे थे। आज वह दिन आ गया, और उनकी मांग को पूरा होता दिखाई दे रहा है, आज केंद्रीय राज्य मंत्री, भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर-16 स्थित नई सब्जी मंडी की आंतरिक सड़कों की मरम्मत कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास किया।

आज आंतरिक सड़कों की शिलान्यास होने से सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों और सब्जी बिक्रेताओं में ख़ुशी की लहर हैं। शिलान्यास के बाद , मिली ख़ुशी में खूब लड्डू बांटे गए। इस विशेष अवसर के गवाह प्रधान राजू पराशर , उप प्रधान जितेंद्र उर्फ़ गोली, पंडित मूलचंद पराशर , कन्हैया लाल आशु पराशर , युधिष्टर पराशर , मुकुल पराशर , सुमेर सिंह सैनी , रिंकू , जीवन सैनी ,एदल सैनी, सतपाल चौधरी , जयपाल चौधरी , जगदीश गोयल , अनिल मित्तल , किशन सैनी, अशोक नम्बरदार , लाला महेश , दीनू क्व अलावा दर्जनों लोग बने।

Related posts

सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 6 लोग हुए गिरफ्तार,वीडियो आप स्वंय देखिए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:खाद्य एवं औषधि विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मांगे थे 5000 रुपये

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गिरदावरी और ततीमा कटिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x