Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी बिप्लब देव और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से उनके आवास पर मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने लग भग एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। देब और सैनी के बीच प्रदेश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय पर भी बातचीत हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश प्रभारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

सैनी ने बताया कि किस तरह यात्रा गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है और योजनाओं का लाभ दिला रही है। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने भी हरियाणा प्रदेश में यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता जताई। प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मिलने से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी सुबह लगभग 10 बजे गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिले। सैनी ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद वे प्रदेश प्रभारी से मुलाकात करने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है। चुनाव 2024 में लोकसभा में दस की दस सीटों पर कमल खिलाने और विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब से मुलाकात कर उनको पार्टी गतिविधियों की जानकारी दी है और प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह रूटीन मुलाकात थी। जिसमें प्रदेश प्रदेश प्रभारी श्री देब से हरियाणा की राजनीतिक स्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई है। सैनी ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव लोगों के घर द्वार तक जा रही है। मोदी-मनोहर सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही लगातार भाजपा चुनावों में जीत हासिल करती आ रही है। 2024 में भी कार्यकर्ताओं और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार केंद्र और राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

Related posts

हरियाणा में गठबंधन की नहीं, बल्कि घोटालों की सरकार है- हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: सुरक्षित व सुविधाजनक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी विकसित करने की दिशा में होगा काम: मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ हरेक क्षेत्र में हो रहीं हैं अग्रणी-राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x