Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सुखी जीवन जीने की राह दिखाती है श्रीमद्भगवद गीता : विधायक राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव विधायक राजेश नागर ने कहा कि भगवत गीता हमें सुखी जीवन जीने की राह दिखाती है। अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो यह हमें जीवन में  बेहतरी की ओर लेकर जाती है। विधायक राजेश नागर आज शुक्रवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में उपस्थित लोगों को  संबोधित कर रहे थे। जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

विधायक राजेश नागर ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रीमद भगवत गीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है। इस ग्रंथ के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। विश्व में श्रीमद्भागवत गीता का पहला संदेश भगवान गुरु श्री कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता ग्रंथ के 18 अध्याय और 700 श्लोकों में मनुष्य के आधुनिकतम जीवन का पूरा वर्णन किया गया है। हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि आमजन विश्व के सब मानव जीवन पर आधारित श्रीमद्गीभगवत गीता ग्रंथ को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें। भगवत गीता ग्रंथ में स्पष्ट लिखा है जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल भुगतोगे। अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा भुगतान होगा और बुरे कर्म करोगे तो बुरा भुगतना पड़ेगा। बता दें कि गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत साल 1989 में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की एक पहल के रूप में जिला स्तरीय उत्सव के रूप में हुई थी। वहीं  2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को गीता की शिक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रतिबद्धता जताई। गीता जयंती महोत्सव 2016 में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में बदल गया। अब गीता जयंती महोत्सव को अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड सहित पूरे विश्व, देश और प्रदेश व जिला स्तर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

Related posts

हरियाणा:सीएम मनोहर लाल ने आज कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एनएमसी बिल के विरोध में डाक्टरों और मेडिकल छात्रों ने निकाली साईकिल रैली, कहा बिल लागू होने से होगा जनता को नुक्सान

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारी रामआसरे को निलंबित को लेकर किया चक्का जाम, प्रदर्शन व नारेबाजी की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x