Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: भाजपा लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का कर रही प्रयास, न ही संसद सुरक्षित है और न लोकतंत्र- रोष प्रदर्शन – उदयभान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विपक्ष के 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस जिला मुख्यालय सेक्टर-12 फरीदाबाद पर प्रदेश अध्यक्ष  उदयभान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उदयभान ने कहा कि इस सरकार ने देश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है और यह सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि विपक्ष के 146 सांसद सस्पेंड कर दिए जाते हैं। सरकार ने संसद की सुरक्षा को लेकर जवाब देने की बजाए उल्टा विपक्ष के सांसदों को ही सस्पेंड कर दिया। 22 साल पहले भी बीजेपी की सरकार के दौरान संसद पर हमला हुआ था। साथ ही सरकार से सवाल पुछते हुए उन्होंने कहा कि क्या संसद सदस्य संसद में भी अपनी बात नहीं पूछ सकता है, क्यों सरकार अपनी जवाबदेही से भाग रही है?

उदयभान ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने संसद पर हमले के संबंध में जवाब माँगने पर बदले में सांसदों को निलंबन का सामना करना पड़ा है। लेकिन जिस भाजपा के सांसद ने एंट्री पास दिया, उसके खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं हुआ? भाजपा लोकतंत्र पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। विपक्ष सड़क पर बोलेगा तो उनको गिरफ्तार कर लेते हैं और सदन मे बोलते हैं तो उन्हें निलंबित कर देते हैं।

भाजपा सरकार के दौरान न संसद सुरक्षित रहा न ही लोकतंत्र।इस दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, लखन सिंगला, बलजीत कौशिक, विजय प्रताप, सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, नीरज गुप्ता, गुलशन बग्गा, गफ्फार कुरैशी, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, योगेश गौड़, यशपाल नागर, जे. पी. नागर, अनिल, वेदपाल दायमा विशेषतौर पर मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की सभी बाधाएं दूर, छह माह में पूरा हो जाएगा कार्य: डीसी

Ajit Sinha

EPF मॉल के पास ग्रीन बेल्ट एरिया में एक शख्स की मिली लाश, जेब में मिले 2 एटीएम कार्ड से सादिक अली के रूप में हुई पहचान

Ajit Sinha

भगवान राम सभी की आस्था के प्रतीक, राजनीतिक टीका-टिप्पणी से बचें लोग, आस्था का करें सम्मान- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x