Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नई नवनियुक्त जिला बार एशोशिएशन की टीम ली शपथ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन का आज सेक्टर-12, कोर्ट परिसर के प्रांगण में नई नव नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिसमें निर्वाचन अधिकारी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पदभार सौंपा गया। चुने हुए प्रधान जोगिन्द्र नरवत व महासचिव पवन पाराशर व अन्य टीम को वकीलों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व प्रधान संजीव चौधरी ने बोलते हुए कहा कि नई टीम बिना भेदभाव के सभी वकीलों के लिए कार्य करेगी और वकीलों की बैठने की समस्या व पार्किंग की समस्या के निवारण के लिए जल्द ही कोई समाधान निकाला जायेगा। 

बार काउन्सिल पंजाब एण्ड हरियाणा के को-चैयरमेन सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि किसी भी वकील की समस्या अगर बार काउंसिल में आती है तो वो उसका निवारण फरीदाबाद में बैठे हुए ही कर देगें। चैयरमेन कुंवर दलपत सिंह व पूर्व प्रधान जोगिंदर चौहान ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने बडी शांति से कराया है उसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। बार काउन्सिल पंजाब एण्ड हरियाणा पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित कराने का प्रयास किया जायेगा और किसी भी वकील की समस्या आती है तो नई कार्यकारिणी तुरन्त उसका हल करेगी। मंच का संचालन पूर्व महासचिव धर्मवीर डागर एडवोकेट ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जयबीर बीसला, पी.के. मित्तल, ओ.पी. यादव, राव संजीव, एदल सिंह रावत, नरेन्द्र अत्री, कुंवर बालू सिंह, वंदना भाटी, प्रदीप परमार, सतबीर शर्मा, संजीव अत्री, मुकेश नैन,कन्हैया लाल शर्मा, महेन्द्र बैंसला, भारत चन्दीला, अनुज शर्मा, सर्वेश कौशिक, अमित शर्मा, डी.एस. रावत, कमल भाटी, ओमप्रकाश कसाना, धर्मवीर नागर, मनमीत कौर, कुलदीप जोशी, विजय यादव, मनोज कुमार, रिंकेश अरोडा, आशीष मसीह, तरुण अरोडा, मंशा पासवान, पुष्पा चौहान, रीमा डागर, मंजुला अरोड़ा, आमीर चौधरी,रोहन शर्मा,वीरेंद्र धनखड़ आदि सैकड़ों वकील मौजूद थे।

Related posts

शराब ठेकेदार से 1.53 लाख रुपये लूटने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी ने रची थी साजिश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 ने आज एक ब्लाइंड मर्डर के मामले में किया सनसनी खेज खुलासा, लूट के इरादे से की गई थी हत्या।

Ajit Sinha

फर्जी दस्तावेज तैयार कर दुकानों को बेचने का किया था एग्रीमेंट, आर्थिक अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x