Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -16 की सब्ज़ी मंडी में आढ़तियों ने मंडी बंद के दौरान की सीएम मनोहर के खिलाफ किया प्रदर्शन और नारेबाजी



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के सैकड़ों सब्जी मंडियों में एक सब्जी मंडी फरीदाबाद के सेक्टर -16 सब्ज़ी मंडी हैं, जो पूरी तरह से आज बंद रही, और सैकड़ों आढ़तियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की, और थोपे जा रहे एडवांस और फिक्स फी को वापस लो, वापस लो के नारे जोर -जोर से लगाए। वही, सब्जी मंडी बंद होने के कारण सब्जी खरीदने आए लोगों को, बिना सब्जी ख़रीदे ही वापिस घर लौटना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे सब्ज़ी मंडी के आढ़तियों के प्रधान राजू पराशर के साथ, प्रधान सुमेर सिंह, जीवन सैनी, जोगेंद्र पराशर , जगदीश गोयल, महेश कुमार, रोहताश सैनी , एदल सैनी, नेपाल शर्मा, सतपाल , मंतूराम , किशोर चौधरी, गिर्राज सैनी, डालचंद सैनी, किशन सैनी, लाला हरिओम, हरि शंकर, विनोद अग्रवाल ने एक सुर में कहा कि वर्ष- 2020 तक जीरो प्रतिशत थी ,

अब भी वहीँ, रहना चाहिए, अब जो प्रदेश सरकार हरियाणा के आढ़तियों पर एडवांस और फिक्स फी थोपना चाहती हैं, वह बिल्कुल मंजूर नहीं हैं, इसी के विरोध में आज बुधवार को प्रदेश के सब्जी मंडियों के साथ -साथ सेक्टर -16, फरीदाबाद की भी सब्जी मंडी बंद की गई हैं। और सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों ने एक जुट होकर जमकर धरना प्रदर्शन किया, और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबजी की।

Related posts

फरीदाबाद : तीन महिलाओं ने सिविल अस्पताल में किया जमकर हंगामा, शीशे तोड़े, भाई की मौत से नाराज थी महिलाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छात्रों ने जेजेपी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया का फूलो की माला पहनाकर किया स्वागत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ट्रांसपोर्टर परिवार ने अपने पुत्र वधु शिल्पी की जहर खिला कर की हत्या और मृतका के मायकों वालों के साथ अस्पताल में की मारपीट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x