Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसजीएम नगर में गिरी दो मंजिला निर्माणाधीन मक़ान, एक आदमी को लगी चोट, लोगों के सामान गए दाब।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: संजय गांधी मेमोरियल नगर ए ब्लॉक के पास बसी कल्याणपुर झुग्गी इलाके में रविवार को मरम्मत के दौरान एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इस घटना में एक आदमी को मामूली चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही थाना एसजीएम नगर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुरी चौक के समीप एक मकान के लेंटर को जैक की मदद से उठाया जा रहा था। इस दौरान मकान में दरार आनी शुरू हो गई और वह भरभरा कर गिर गया।

मकान गिरने से एक आदमी  को मामूली चोट आई है। मकान के आगे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ सामान दब गया। मकान गली के किनारे था। गनीमत रही कि कोई आदमी मलबे की चपेट में नहीं आया। मकान बिजली की लाइन पर गिर गया जिस कारण एक खंभा टूट गया। बिजली विभाग ने आसपास के इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी। मकान के गिरते ही इलाके में एकदम से भगदड मच गई। लोगों को पहले लगा कि मकान के नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सभी सकुशल बाहर मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।मकान के नीचे एक किराना की दुकान थी और ऊपर लोग किराये पर रहते थे। मकान गिरने से पहले ही काम कर रहे मजदूरों ने दीवार पर बड़ी दरारें देख ली और समय रहते हुए सभी बाहर आ गए। थाना एसजीएम नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related posts

फरीदाबाद: गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया श्री अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज छायसा का निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाज में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचकूला में कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में डी.ए.वी. शताब्दी काॅलेज ने मारी बाजी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x