Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में सभी रेलवे अंडरपास के ऊपर लगेंगे शेड – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में सभी रेलवे अंडरपास पर लोक निर्माण विभाग द्वारा शेड लगाए जाएंगे, सरकार द्वारा इसकी पॉलिसी बना दी गई है। उन्होंने बताया कि करनाल और जींद जिला में ये शेड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। बरोदा क्षेत्र संबंधित अंडरपास के बारे जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि ये अंडरपास भारतीय रेलवे के हैं। उन्होंने बताया कि गांव भैंसवाल खुर्द से गांव माहरा तक मार्ग पर शेड उपलब्ध कराने का कार्य प्रगति पर है जबकि बचे छह अंडरपास बनाने का कार्य वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित किया गया है और अधिकारिक मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शराब की दुकानों की नीलामी में किसी भी प्रकार की धमकी या हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बल्लभगढ़ में दिल्ली-मथुरा रेलवे लाइन पर आरयूबी का जल्द होगा निर्माण

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका प्राचीन पंखा मेला: आफताब अहमद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x