Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा गेल कंपनी के सुपरवाइजर नरेंद्र को ₹200000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपित  सुपरवाइजर नरेंद्र ने भूमि के जिस हिस्से से गैस पाइपलाइन पहले से ही गुजर रही थी वहां से बिजली की लाइन बिछाने की एवज में शिकायतकर्ता से ₹500000 की रिश्वत की मांग की थी जिसमें से ₹200000 की राशि लेते हुए आरोपित  को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपित के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण के दौरान दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को सस्पेंड किया

Ajit Sinha

गुरुग्राम: गेहूं की खरीद प्रक्रिया के दौरान सभी अनाज मंडियों में 24 घंटे बिजली दी मिलेगी- प्रबन्ध निदेशक डॉ.बलकार सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रति दिन 10000 की स्मैक पीने वाले 1 कुख्यात ड्रग तस्कर को 1.5 करोड़ के हेरोइन सहित किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x