Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बघेल सभा ने सामूहिक विवाह में कराई एक साथ 51 जोडों की शादी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  फरीदाबाद में पाल बघेल सभा द्वारा एक साथ 51 जोडों का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाया गया  जिसमें 51 दूल्हें एक साथ घोडी पर चढकर नगर निगम सभागार पहुंचे, जहां नई नवेली दुल्हन  उनका इंतजार कर रही थी।  इस बारात के  चढत में देखा गया कि न तो डीजे से ध्वनि प्रदूषण था और ना ही आतिशबाजी से वायु प्रदूषण। समाज को संदेश देने वाली एक साथ हुई 51 जोडों की शादियों ने दहेज प्रथा जैसी कुरूती का विरोध किया और सभी ने हिंदु रिति रिवाज के साथ मंडपों में एक साथ वरमाला डालकर सात फेरे लिये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  पूरण सिंह बघेल, प्रधान पाल बघेल सभा फरीदाबाद ने की और इनमें बतौर मुख्य अतिथि  चेतराम बघेल, उद्योगपति एंव समाजसेवी एंव अति वरिष्ठ अतिथि भिक्कन सिंह बघेल, उद्योगपति एंव समाजसेवी व अतिथि रि. कर्नल दयाराम बघेल, अध्यक्ष वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल स्मारक  समिति  पलवल ने शिरकत की  । 
मंच का संचालन  रामशरण रौतेला एडवोकेट एंव होतीलाल आर्य ने किया । कार्यक्रम की शुरूआत  मुख्य अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्जवलित करके लोकमाता देवी अहिल्या बाई हॉल्कर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। धूमधाम से प्रकृति के साथ खिलवाड कर कानून को ठेंगा दिखाने वाली शादियों को संदेश देते हुए पाल बघेल समाज ने देव उठान एकादशी के शुभ अवसर चतुर्थ 51 जोड़ो  का आदर्श सामूहिक  विवाह सम्मेलन नगर निगम सभागार में करवाया। जिसमें न तो तेज आवाज वाले डीजे शामिल थे और न ही दूल्हों की बरात चढत के समय आतिशबाजी, जिससे घ्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण जैसी समस्या लोगों के  सामने आती है। 51 दूल्हें एक साथ घोडी पर बैठकर हार्डवेयर चौक से एक नम्बर बाजार होते हुए नगर निगम सभागार पहुंचे जहां उनका इंतजार दुल्हनें कर रही थीं। शादी स्थल पर पहुंचने के बाद सभी दूल्हों ने एक साथ अपनी अपनी होने वाली दुल्हनों को वरमाला पहनाई और अलग अलग मंडपों में पूरे हिंदु रिति रिवाज के साथ शादी की सभी रस्में निभाते हुए सात फेरे लिये। इस दौरान पाल बघेल सभा के अध्यक्ष पूरन सिंह बघेल ने सभी नव विवाहिता जोडों को आर्शीवाद दिये और सुखी विवाहित जीवन शुभकामनायें दी।

Related posts

फरीदाबाद: जिला अदालत में हरियाणा सिविल सर्विस न्यायिक पास करने पर ख़ुशी का माहौल- दी बधाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल संचालको पर होगी कड़ी कार्यवाही : उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सड़क हादसे में घायल 3 लोग सड़क पर पड़े रहे, एक शख्स ने एक -एक करके बाइक से 3 बार में पहुंचाया अस्पताल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x