Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिले हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: बीजेपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सोमवार को दिल्ली में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला से भेंट की और उनसे विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान सैनी ने अहम मुद्दों पर चर्चा की और कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का न्योता भी दिया। उल्लेखनीय है कि नायब सैनी का केंद्रीय नेतृत्व से मिलने का सिलसिला जारी है। 7 दिसंबर को सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उसके दो दिनों के बाद 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले। सैनी की आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।

लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा स्पीकर से भेंट के दौरान अनेक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है। उन्होंने श्री बिरला से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का आग्रह भी किया है। सैनी ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार जनहित में योजनाएं बनाकर गरीबों को उनका लाभ दिला रही है। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से हरियाणा के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नायब ने बताया कि देश मोदी की गारंटी पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जा रहे कार्यों से हरियाणा के लोग आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हरियाणा की जनता मोदी-मनोहर सरकार को तीसरी बार भारी बहुमत से चुनेगी।

Related posts

यूपीए सरकार रिमोट से चलती थी, 2014 के बाद मजबूत हाथों में देश का नेतृत्व: जयराम ठाकुर

Ajit Sinha

हरियाणा: एयरफोर्स मैन रिक्रूटमेंट भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में  पेपर पास करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत गुरुग्राम और फरीदाबाद महा नगर विकास प्राधिकरणों की 16-16 सेवाएं अधिसूचित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x