Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस ने की राजस्थान-मिजोरम विधानसभा नतीजों की समीक्षा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राजस्थान व मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की दो बैठकें हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा सम्बंधित राज्यों के प्रभारियों समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजस्थान के चुनावी नतीजे पर गहन चर्चा की। कांग्रेस का मत प्रतिशत भाजपा के पास ही है।

कांग्रेस के कई उम्मीदवार बहुत कम वोटों से हारे हैं। कांग्रेस का मत प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ी। कांग्रेस नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व को कहा है कि राजस्थान में अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी जाएंगी। कांग्रेस अपनी कमियों को पहचानकर उसके ऊपर काम करेगी और एकजुट होकर आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।वहीं मिजोरम की समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए मिजोरम कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि बैठक में मिजोरम चुनाव के हर पहलू पर चर्चा की गई, जिसमें जमीनी स्तर और राज्य स्तर पर राज्य की संगठनात्मक संरचना के साथ-साथ चुनाव के दौरान हुए विभिन्न घटनाक्रम शामिल थे। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आयोजित प्रेस वार्ता में क्या कहा, जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली में हुई हिंसा में 4 बसें जलाई,100 निजी व्हीकल को जलाई और तोड़फोड़ की, पुलिस की बाइकें जलाई, क्राइम ब्रांच जांच करेंगी    

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन को दी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x