Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी नोएडा

किताबी ज्ञान शिक्षित तो बना सकती है, ज्ञानवान नहीं, अनुभव ज्ञानवान बना सकता है : योगी आदित्यनाथ

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। सीएम ने दीप प्रज्वलित कर दीक्षांत समारोह की शुरुआत की। इस अवसर उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो विश्वविद्यालयों को इंडस्ट्री से जोड़ना होगा। छात्रों की काउंसलिंग कर उनके रिसर्च व डेवलपमेंट के लिए काम करना होगा। यह आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नई शिक्षा नीति में इस पर जोर दिया गया है। सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही.

दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को डिग्री प्रदान कर उत्साह बढाया. उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामानएं दीं। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छा करोगे तो समाज के लिए अच्छा उदाहरण बनोगे। योगी ने कहा कि किताबी ज्ञान शिक्षित तो बना सकती है, ज्ञानवान नहीं। लेकिन अनुभव ज्ञानवान बना सकता है। वही उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों का आह्वान करते हुए कहा कि डिग्री बांटना उद्देश्य नहीं होना चाहिए। समाज के लिए क्या कर रहे हैं, ये देखना होगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में है। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा सफलता के लिए शॉर्टकट का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। परिश्रम व पुरुषार्थ पर विश्वास करना चाहिए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर विनीत जैन, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रोफेसर व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

रोडवेज के बाद हुए विवाद में एक समुदाय के लोगों ने मचाया बवाल; दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 3 को पीटा-अरेस्ट।

Ajit Sinha

सभी लोग जागरूक होंगे तभी नोएडा सही मामले में स्वास्थ्य और स्वच्छ हो पाएगा ,योगदान देने वाले लोग हुए सम्मानित : रितु माहेश्वरी

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के 50 स्कूल प्रिंसिपलों के लिए आईआईएम अहमदाबाद द्वारा लीडरशिप ट्रेनिंग प्रारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x