Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 8 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 8 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए  हैं। नूंह के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) लक्षित सरीन को नवसृजित पद पर अंबाला उपायुक्त कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। नरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) हिसार को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी नियुक्त किया गया है। निशा, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) अंबाला को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय पंचकुला में ओएसडी नियुक्त किया गया है। सोनू भट्ट, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) फ़रीदाबाद को एक नवसृजित नियुक्ति के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय हिसार में ओएसडी नियुक्त किया गया है।

विश्वजीत चौधरी सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) रोहतक को एक नवसृजित पद के स्थान पर उपायुक्त कार्यालय गुरूग्राम में ओएसडी नियुक्त किया गया है। करनाल के सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) विवेक आर्य को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय रोहतक में ओएसडी नियुक्त किया गया है।यश जालुका, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सिरसा को नवसृजित पद पर उपायुक्त कार्यालय यमुनानगर में ओएसडी लगाया गया है। डॉ. जयन्दर सिंह छिल्लर, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, चरखी दादरी, अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, जिला नगर आयुक्त, भिवानी और चरखी दादरी का पदभार दिया गया है। एचसीएस अधिकारियों में, वत्सल वशिष्ठ, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी, गुरूग्राम, अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा, अतिरिक्त सीईओ, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, गुरुग्राम का काम भी देखेंगे।

Related posts

महिला किन्नर का भेस बदल कर राहगीरों को लूटने वाले तीन लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सफायर मॉल में गेट पर कूड़ा फेंकने से मना किया तो 3 लोगों को गोली मार दी, 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

डीसी ने सिधरावली स्थित प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की घटना को लेकर एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x