Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेवा की सीख सिखा गए गुरु नानकदेव जी – राजेश नागर  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज गुरु नानक देव के गुरुपूरब के अवसर पर अनेक स्थानों पर शोभायात्राओं में भागीदारी की। उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और लंगर भी ग्रहण किया । उनके साथ गतका एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान सरदार गुरप्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।  नागर ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में अमन, शांति, समृद्धि एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि गुरुनानक देव ने हमें सेवा का एक ऐसा मार्ग दिखाया, जिस पर आज दुनिया भर में फैले उनके अनुयायी चल रहे हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

आज आप देखेंगे कि दुनिया भर में सिख समुदाय सेवा के आदर्श के रूप में देखा जाता है। लोग सिख समाज की सेवा के उदाहरण देते हैं। इसके साथ ही हमारे गुरुद्वारे सेवा के अद्वितीय स्वरूप हैं। जहां आने वाला सेवा का पाठ अवश्य ही सीखता है। विधायक राजेश नागर ने जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे की शोभायात्रा में भी भागीदारी की और संगत को प्रकाश पूरब की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरुमत को मानने वालों के लिए आज का दिन सबसे ऊपर है। जिसकी छटा देखते ही बन रही है। नागर ने कहा कि गुरु नानक देव के जन्म स्थान आज के पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब तक कॉरिडोर बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने संगत की बड़ी सेवा की है। अब लोग ननकाना साहिब तीर्थ तक बेरोकटोक आ जा रहे हैं। नागर ने पंज प्यारों के साथ भागीदारी करते हुए सभी को नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व की बधाइयां दीं। 

Related posts

फरीदाबाद: ससुरालियों ने आज एक विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या कर दी, हत्या का केस दर्ज, जांच जारी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केएमपी एक्सप्रेसवे पर मधुवन से लौटेते वक़्त पुलिस के दो एएसआई की स्विफ्ट कार खड़ी ट्रक में टकराई, दोनों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 4 और इंस्पेक्टरों का किया तबादला, मंत्री के चहेते तिगांव थाने के एसएचओ को भी बदला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x