Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी को बनाया कूड़ा सिटी : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी को कूड़ा सिटी में तब्दील कर दिया है, आज पॉश सेक्टर, कालोनियों, राष्ट्रीय राजमार्गों, खाली प्लाटों हर जगह गंदगी का बोलबाला है, सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, यह इतिहास की पहली ऐसी सरकार है, जो लोगों को साफ-सफाई देने में भी असफल साबित हुई है। उक्त वक्तव्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने स्थानीय निवासियों के साथ ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र-89  में लगे कूड़े ढेरों का अवलोकन करने के उपरांत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का तगमा तो भाजपा ने इस शहर को दिलवा दिया, लेकिन जब से यह जिला स्मार्ट सिटी बना है, तब से यहां गंदगी की भरमार हो गई है, कहने को नगर निगम लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए हर माह वसूलती है, जबकि कूड़ा उठाने के नाम पर यहां कुछ नहीं किया जाता।

नगर निगम के अधिकारी और भाजपा के नेता, मंत्री व विधायक सब सांठगांठ करके लूट मचाने में लगे है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के लिए दुख का विषय है कि इस शहर में शुद्ध वायु भी लोगों को नसीब नहीं हो रही, यहां वायु प्रदूषण का स्तर निरंतर खतरनाक हो रहा है और यह सब प्रशासन व भाजपा सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। गौड़ ने कहा कि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने सिवाए जुमलेबाजी के कुछ नहीं किया, कांग्रेसी नेताओं ने जब प्रदूषण व कूड़े का मुद्दा उठाया तो प्रशासन ने अब दिखावे के लिए साफ सफाई करनी शुरू कर दी है, लेकिन जो कूड़ा सडक़ों पर आ गया है, उसे उठाया नहीं जा रहा बल्कि जेसीबी की मदद से उसकी ढेर लगाई जा रही है। सुमित गौड़ ने कहा कि इस शहर के लोगों का दुर्भागय ही है कि यहां से दो-दो मंत्री होने के बावजूद भी यहां सफाई व्यवस्था लचर पड़ी है, अगर यही हाल रहा तो लोग यहां से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार व प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही शहर में साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो वह एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विशाल धरना प्रदर्शन कर सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कुख्यात बदमाश हिमांशु उर्फ भाउ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आरडब्लूए के प्रधान अब दो साल अधिक अपने पदों पर नहीं रह सकेंगें, विधानसभा में बिल जल्द पेश होगा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव पलवली हत्याकांड की घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज की सीएफएसल व एफएसएल से आई रिपोर्टे ,14 को पुलिस कोर्ट में करेगी पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x