Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:फाइनेंसर अशोक मित्तल को गोली मारने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फाइनेंसर अशोक मित्तल को सीने में गोली मारने के मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। इस वक़्त घायल फाइनेंसर अशोक मित्तल की सेक्टर – 16 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। पुलिस की माने तो फाइनेंसर अशोक मित्तल की तबियत अभी खतरे से बाहर हैं। एसीपी क्राइम अमन यादव की माने तो कुलबंत, अवनीश समेत कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन चारों  आरोपितों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी हुई हैं। घायल अशोक मित्तल ने पुलिस को दिए ब्यान में किसी भी प्रकार के लेन देन से साफ़ इंकार किया हैं और कहा हैं कि उसने किसी का कोई पैसा देना नहीं हैं। 

शुक्रवार को देर शाम सेक्टर -15 ए स्थित मकान के अंदर  घुस कर अशोक मित्तल की सीने में गोली मार दी, लहूलुहान अवस्था में उसे परिजन सेक्टर -16 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए  जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात की वजह ये सामने आ रही हैं, कि एक  जमीन सौदा किया गया था जिसमें कुल 3 -4 पार्टनरों ने जोड़ कर लगभग 40 लाख रूपए फाइनेंसर अशोक मित्तल को दिए थे, पर ये सौदा किसी वजह से रद्द हो गया। पर एकत्रित किए गए पैसों को अशोक मित्तल ने नहीं लौटाए, से खफा आरोपित कुलबंत , अवनीश व दो अन्य ने एक सोची समझी साजिश के तहत फाइनेंसर अशोक मित्तल को सीने में गोली मार दी। जबकि अशोक मित्तल ने पुलिस के सामने किसी भी प्रकार के लेन- देन से इंकार किया है।        

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों भक्त श्री कृष्ण की भक्ति में डूबे , कई महिलाओं ने प्रस्तुत किए शानदार नृत्य-दृश्य देखें इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रामदास अठावले आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह व बहन रानी से मिलने पहुंचे-देखे वीडियो।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जिला के 5 गांव के लोगों ने लिया संकल्प और गांव में नहीं होने दिया कोरोना संक्रमण का प्रभाव- यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x