Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 60 हज़ार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर राम निवास को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सक्रियता से कार्य कर रही है। इसी श्रृंखला में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गोहाना सदर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामनिवास को ₹60000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोहाना सदर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर( जांच अधिकारी) रामनिवास द्वारा एफआईआर में से जांच के दौरान शिकायतकर्ता के दोस्त को लाभ पहुंचाने की एवज में ₹60000 की रिश्वत की मांग की गई है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे ₹60000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है।

Related posts

6 लाख के ईनामी कुख्यात गैंगेस्टर रोहित व उसके सहयोगी प्रवीण ने एसीपी पंकज व सब इंस्पेक्टर प्रियंका पर चलाई गोली, दबोचे गए  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर नगर निगम के 10 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -7 के इंद्रा कालोनी में आधा दर्जन लोगों ने विनोद डांगी नामक लड़के पर किया चाकुओं से कातिलाना हमला,गंभीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x