Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निजी स्कूल बस का पहिया नाला के ऊपर लगे ढक्कन को तोड़ती हुई नाले की गहराई में जा फंसी, बच्चों को लगे झटके।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:तेज गति से चला रहे दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में छात्र -छात्राओं से भरी हुई एक प्राइवेट स्कूल की बस का अगला एक पहिया सेक्टर -29 के मकान नंबर 574 के सामने नाले की ढक्कन को तोड़ती हुई नाले में जा फंसी। इस हादसे में बस के अंदर बैठे से छात्र -छात्राओं को काफी तेज झटके लगी, गनीमत ये रही की किसी भी छात्र -छात्राओं को गंभीर चोटें नहीं लगी, और सभी छात्र -छात्राओं को बुलाई गई स्कूल की दूसरी बस में स्कूल ले जाया गया। ये स्कूल बस सेक्टर -46 स्थित आइशर स्कूल, फरीदाबाद की हैं।

ये बस आइशर स्कूल ,प्लाट नंबर -344 , सेक्टर -46 , फरीदाबाद का हैं, छात्र -छात्राओं को आज सुबह के वक़्त स्कूल ले जाने के लिए ये स्कूल बस निकली थी, जब बस लगभग 12 से 20 छात्र -छात्राओं को लेकर सेक्टर-29 के मकान नंबर -574 के सामने से गुजर रही थी, कि सामने की तरफ से एक बाइक तेज, और गलत तरीके से चलाता आ रहा था , उस पर जवान उम्र के दो लड़के सवार थे, को होने वाले हादसे से बचाने के लिए ड्राईवर ने अपनी बस को लेफ्ट साइड में मोड़ दिया, जिससे बस का एक पहिया नाले के ऊपर लगे सीमेंट वाले ढक्कन पर चढ़ गई,

पहिया का दबाव ढक्कन सहन नहीं कर सका, और वह टूट कर चकनाचूर हो गया, और बस का वह पहिया नाले की गहराई में बुरी तरह से फंस गई, की वजह से बस में बैठे छात्र -छात्राओं को जोर के झटके लगे। ड्राइवर की माने तो बस के अंदर जो भी बच्चे थे , वह 11 वीं और 12 वीं के बड़े बच्चे थे। इसमें कोई छोटा बच्चा नहीं था , और सबके -सबके बच्चे ठीक हैं , और उन सभी बच्चों को स्कूल की दूसरी बस में बिठा कर स्कूल भेज दिया गया हैं। बाद में हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बस को ऊपर की तरफ खींच कर फंसी हुई पहिए को बाहर निकाला गया।

Related posts

हरियाणा की बेटियों ने लहराया परचम, सीएम मनोहर लाल ने बनाया मनिका श्योकंद को ब्राण्ड अम्बेसडर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मां ने कर्ज के 8000 रूपए नहीं चूका पाई तो सूदखोर ने उसके नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी -पकड़ा गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेवा से सुखी बनता है जीवन-डॉ. राज नेहरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x