Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ आगामी रणनीति, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा: नायब सिंह सैनी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों तथा चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने भी संगठन विस्तार और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात व समेत कई विषय पर सकारात्मक चर्चा होनी की बात कही है।

नायब सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को बताया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास की योजनाओं को संगठन घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी बातचीत की। सैनी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश में चल रहे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए चल रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में भी विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक लगभग 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जो विधानसभाएं बची हैं उनमें भी शीघ्र ही सम्मेलन कर लिए जाएंगे। सैनी ने बताया कि मिशन-2024 को लेकर भाजपा हरियाणा द्वारा की जा रही तैयारियों के बारे में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा हुई है। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलाने का भरोसा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है।

सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और हरियाणा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश कार्य करते हुए लगातार मजबूत हो रही है। सैनी ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 में मोदी- मनोहर सरकार को तीसरी बार लाने के लिए संकल्पित है।

Related posts

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुमारी संजना प्रोचा को हरियाणा बालवीर पुरस्कार से किया सम्मानित।

Ajit Sinha

एयरोस्पेस एवं डिफेंस पॉलिसी को मंजूरी, उड्डयन ड्रोन विनिर्माण पर फोकस – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के कलपेटा में कलेक्ट्रेट में DISHA बैठक में भाग लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x